
भोपाल। भारत में तीन साल से अवैध रूप से रह रही अफ्रीका के युगांडा देश की एक 27 वर्षीय युवती को भोपाल पुलिस ने पकड़ा है। युवती का वीजा वर्ष 2022 में समाप्त हो गया था, लेकिन वीजा की समयावधि बढ़वाए बिना वह अवैध रूप से भारत के अलग-अलग शहरों में रह रही थी। पिछले कई महीनों से वह दिल्ली में निवासरत थी, लेकिन पाकिस्तान से युद्ध के दौरान वहां प्रवासी भारतीयों के वीजा की जांच गहराने के बाद करीब एक महीने पहले वह दिल्ली से भागकर भोपाल आ गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.