Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

अंबेडकर जयंती पर कन्या भोज! बुजुर्ग ब्राह्मण ने 101 दलित कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन

उत्तर प्रदेश के औरैया से छुआछूत और भेदभाव को मिटाने की दिशा में एक अनोखी पहल सामने आई है. यहां एक 60 वर्षीय ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग ने छुआछूत और भेदभाव मिटाने के लिए अंबेडकर जयंती के मौके पर 101 दलित कन्याओं के पैर धोकर उन्हें भोजन कराया है. साथ ही कन्याओं से आशीर्वाद लिया है. बुजुर्ग का कहना है कि वह अलग-अलग दलित गांवों में जाकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे. इस पहल की पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई है.

औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर प्रतिमा के पास दलित कन्याओं को भोज कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान गमनामऊ के रहने वाले 60 वर्षीय ब्राह्मण रामकृपाल दीक्षित ने दलित कन्याओं के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया और उनकी आर्थिक मदद की. उन्होंने कहा की समाज में बौद्धिक जागरूकता लाने की जरूरत है.

‘PM नरेंद्र मोदी से मिली प्रेरणा’

तभी समाज से कुरीतियां दूर होगी और सर्व समाज में एकजुटता होगी. दीक्षित ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि सभी समाज एक मंच पर आए और सनातनीय सोच को आगे बढ़ाएं. अब यह कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा. वह अब अलग-अलग दलित गांवो में जाकर यह कार्यक्रम करने की बात कह रहे हैं. रामकृपाल दीक्षित ने बताया कि यह प्रेरणा उनको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ के दौरान सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर एक नई परंपरा शुरू की थी.

134 वीं जयंती

उसी को देखते हुए हमने भी हिन्दू समाज में एकता का संदेश दिया है. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. गांववालों इस दौरान काफी खुश नजर आए हैं. इस तरह की पहल से समाज में एकता का भाव बढ़ेगा. इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसका आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया है. आज यानी सोमवार को देशभर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.