Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

नोटिस से पटी दीवारें, कोर्ट के समन और बिखरे पड़े बिल… कुछ ऐसी है मेहुल चोकसी के फ्लैट की हालत

भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. उसने कई बैंक को करीब 14 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है. गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई में उसकी प्रॉपर्टी पर जांच एजेंसियों के एक्शन से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है, जो किसी को भी हैरान कर देगी. चोकसी और उसकी पत्नी के फ्लैट की दीवारें जांच एजेंसियों के नोटिस से भरी पड़ी हैं. साउथ मुंबई, दादर और चरनी रोड पर मेहुल चोकसी की करोड़ों रुपये कीमत की संपत्ति सीज की जा चुकी है. साउथ मुंबई के बेहद पॉश और महंगे इलाके वालकेश्वर में समुद्र से सटे ‘गोकुल अपार्टमेंट’ में चोकसी और उसकी पत्नी प्रीति का 9वीं और 10वीं फ्लोर पर डुप्लेक्स फ्लैट हैं. इसे प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने सील किया है.

इन फ्लैट्स में पीएनबी बैंक, एसबीआई बैंक और अन्य कई बैंकों के दर्जनों नोटिस चिपके हुए है. इतने ज्यादा नोटिस और समन हैं कि अब दरवाजे और दीवार पर और नोटिस चिपकाने की जगह नहीं बची है. सैंकड़ों की तादात में नोटिस, बैंक के कर्ज रिकवरी के कागजात, सीबीआई और ईडी के समन, कोर्ट के समन, बिजली का बिल, पानी का बिल और ऐसे कई कागजात जमीन पर फेंके बिखरे पड़े हैं…न इन्हें कोई देखने वाला है और न ही इनका कोई जवाब देने वाला है.

ईडी की याचिका सात साल से लंबित

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने जुलाई 2018 में मेहुल चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित करने के लिए दायर याचिका की थी, जो कि पिछले सात साल से मुंबई की एक अदालत में लंबित है. ईडी के एक अधिकारी ने बताया, हमारा आवेदन अदालत में 2018 से लंबित है. बार-बार सुनवाई स्थगित हो रही है. इस मामले में तत्काल फैसला लिया जाना चाहिए.

क्या कहता है एफईओ अधिनियम?

एफईओ अधिनियम के तहत किसी व्यक्ति को तब भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा सकता है जब वह 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक की आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता हो. साथ ही उसके खिलाफ वारंट जारी हो चुका हो और वो भारत छोड़कर फरार हो गया हो. अगर अदालत चोकसी को एफईओ घोषित कर देती है तो ईडी उसकी संपत्तियों को जब्त कर सकती है. मगर, जब तक मामला लटकता रहेगा, एजेंसी की कानूनी कार्रवाई भी आगे नहीं बढ़ पाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.