Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

जालंधर-पठानकोट NH पर परिवार के साथ भीषण हादसा

मुकेरियां : जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव मुसाहिबपुर के नजदीक आज दोपहर 3 बजे कार जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार सवार पिता की मौत हो गई जबकि पत्नी व दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह निवासी जिला सांबा जम्मू-कश्मीर अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर जे. के. 02 बी एल 9400 पर सवार होकर अपने रिश्तेदार को मिलने के लिए अपने गांव से दसूहा जा रहे थे।

जब वह मुकेरियां नजदीक पड़ते गांव मुसाहिबपुर के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार किसी जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई। इससे गाड़ी चालक व बच्चों के पिता अर्जुन सिंह पुत्र केवल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी नसीब कौर तथा बच्चे सनमदीप कौर (16) व साहिबजोत (10) गंभीर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल मुकेरियां दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की अवस्था को देखते हुए ड्यूटी अफसर डॉ. मनदीप ने अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल रैफर किया था, परंतु उसके पारिवारिक सदस्य उन्हें जालंधर के श्रीमन अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.