Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

तलाक मांगने पर बौखलाया पति, रची ऐसी साजिश… पत्नी के नाम चढ़ गया 41 लाख रुपये का लोन

दिल्ली से सटे नोएडा एनसीआर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. इटावा की रहने वाली महिला ने अपने पति समेत और बैंक कर्मियों पर उसके साथ धोखा धड़ी करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि सबने उसके साथ मिलकर 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. ऐसे में महिला की शिकायत पर नोएडा सेक्टर 63 में एफआईआर दर्ज की गई है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर उसके फर्जी हस्ताक्षर करके दिल्ली स्थित संपत्ति पर 41 लाख रुपये का लोन ले लिया है. पीड़िता की पहचान इटावा के गांव खुदायगंज निवासी कृष्णा सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कृष्णा सिंह ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत दर्ज करवाई है.

2008 में हुई थी शादी

महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी कुलभूषण सिंह से 2008 में हुई थी. शुरू शुरू में दोनों में सब सही था, लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए. ऐसे में वह दोनों सात जून 2022 से अलग रह रहे हैं. कृष्णा ने पति से तलाक लेने के लिए केस दायर कर रखा है. कृष्णा का आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें पति द्वारा प्रताड़ित किया गया. साथ ही मायके से मंगवाए रुपये से धोखाधड़ी करके दिल्ली के कोंडली में फ्लैट खरीदने के लिए संयुक्त रूप से आठ नवंबर 2017 में आईडीबीआई बैंक से 42 लाख रुपये का लोन ले लिया.

41 लाख रुपये का लिया गया टॉप अप लोन

महिला ने बताया कि बैंक की राशि लगभग जमा कर दी गई और जून 2022 में 12 लाख 70 हजार रुपये लगभग लोन के शेष थे, जिसकी जानकारी उन्हें अब मिली है कि आईडीबीआई बैंक की शाखा सेक्टर-63 से उस संपत्ति पर 41 लाख रुपये का टॉप अप लोन लिया गया है. थाना प्रभारी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.