Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश, भीषण गर्मी से राहत के आसार… IMD ने किया अलर्ट

दिल्ली में लोगों के जल्द ही भीषण गर्म से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का अनुमान जताया है. बारिश और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है. वहीं यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी से उत्तर भारत के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम में बदलाव के कारण कई राज्यों में ठंडक, बादल छाने और बारिश होने की संभावना है. बादल छाने से लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी. उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है.

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 और 17 जून को उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी, साथ ही मौसम की स्थिति में भी सुधार होगा. हालांकि, आईएमडी ने कई अलर्ट जारी किए हैं. वहीं लोगों को लगातार गर्मी और संभावित आंधी-तूफान को लेकर पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार-राजस्थान में रेड अलर्ट

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है. जबकि, राजस्थान में आईएमडी की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया है. हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बदलने से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी के मुताबिक, 15-16 जून से उत्तर बिहार में अच्छी बारिश की शुरुआत होगी. 17 से 20 जून 2025 तक राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश और वज्रपात की संभावना है.

इस राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई है. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है. मानसून 17 जून तक रायपुर पहुंचने सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.