Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

तनाव के बीच Students को लेकर सख्त आदेश जारी, पढ़ें पूरी Detail

लुधियाना: पंजाब में गरमाए माहौल के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कोई भी कॉलेज बच्चों को कैंपस छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करेगा और विद्यार्थी कैपस में रहना चाहते उन्हें वहां रहने दिया जाएगा। इसके साथ ही कैंपस में रहने वाले विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने और जरूरत की चीजों को उपलब्ध करवाना प्रबंधकों की जिम्मेदारी होगी। वहीं कैंपस में रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

इसके साथ ही कहा गया है कि जो विद्यार्थी अपने घरों को लौट गए हैं उनसे किसी भी तरह का कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा। वहीं एक हैल्प डेस्क बनाने के लिए भी कहा गया है जो विद्यार्थियों की परेशानियों और समस्याओं का हल करेगा।

PunjabKesari

वहीं इसे लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”मौजूदा स्थिति को देखते हुए, राज्य भर के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा, परिवहन या व्यक्तिगत कारणों से असमर्थ या अनिच्छुक होने पर किसी भी छात्र को परिसर छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। संस्थानों को अंतिम छात्र के रहने तक भोजन, आश्रय और देखभाल प्रदान करनी चाहिए। परीक्षाएं छात्रों को रुकने के लिए मजबूर करने का कारण नहीं होनी चाहिए। घर लौटने वालों के लिए कोई शैक्षणिक दंड नहीं होना चाहिए – पुनर्निर्धारण या विकल्प प्रदान किए जाने चाहिए।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.