Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

मामूली कहासुनी के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सोशल मीडिया पर पोस्ट देख उड़े होश

गुरदासपुर: गुरदासपुर के गांव बबेहली में एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज व अपमानित किए जाने पर नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले युवक ने नहर के किनारे खड़े होकर वीडियो बनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसमें उसने गांव के ही उस व्यक्ति को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जिसकी दुकान पर वह काम करता था। छलांग लगाने वाले युवक की पहचान बबेहली निवासी रणदीप सिंह उर्फ राणा के रूप में हुई है। गोताखोर नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं।

छलांग लगाने वाले युवक रणदीप सिंह के परिजनों ने बताया कि 19 वर्षीय युवक रणदीप सिंह गांव के ही एक व्यक्ति की दुकान में स्पीकर आदि लगाने का काम करता था। कल दुकान मालिक ने छोटी सी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की और उसे काफी अपमानित किया, जिससे रणदीप काफी परेशान था। जिसके चलते उसने बीती रात नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास ही उसका स्कूटर मिला है। उन्होंने मांग की है कि रणदीप की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.