Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्लभ और संरक्षित जीवों की तस्करी का किया भंडाफोड़, एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI) मुंबई पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई की. अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर दुर्लभ और संरक्षित जीवों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो थाई एयरवेज की फ्लाइट संख्या TG317 से बीते 31 मई (रविवार) को मुंबई पहुंचा था.

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कस्टम विभाग के अधिकारियों ने आरोपी यात्री को एयरपोर्ट पर रोका और उससे पूछताछ की. इस दौरान यात्री की घबराहट और संदेहास्पद व्यवहार के चलते उसके सामान की तलाशी ली गई. जब अधिकारियों ने उसका बैग खोला तो उसके अंदर कुल 52 जीवित और मृत दुर्लभ जीव बरामद किए.

ये जीव हुए बरामद

स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर

स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर (Pseudocerastes urarachnoides) 3 जीवित (CITES के परिशिष्ट-II और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-IV में सूचीबद्ध) .

एशियन लीफ टर्टल

एशियन लीफ टर्टल (Cyclemys dentata) 5 जीवित (CITES के परिशिष्ट-II और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-IV में सूचीबद्ध) .

इंडोनेशियन पिट वाइपर

इंडोनेशियन पिट वाइपर (Trimeresurus insularis) 44 (जिसमें से 43 जीवित और 01 मृत), जो कि CITES सूची में शामिल नहीं है.

कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज

उक्त जीवों की बरामदगी रविवार (1 जून) को बनाए गए पंचनामा के तहत की गई. गिरफ्तार किए गए यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. कस्टम विभाग की तरफ से बताया गया है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और इसमें अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के जुड़ाव की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

आरोपी से पूछताछ जारी

माना जा रहा है कि आरोपी युवक के साथ इस काम में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है आरोपी इन जीवों को कहां से लाया था और कहां ले जाने की कोशिश कर रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.