Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

भारत स्वभाव से हिंदू राष्ट्र है, ये परम सत्य है… बाबा रामदेव का बड़ा बयान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए बाबा रामदेव हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि भारत स्वाभाविक रूप से एक हिंदू राष्ट्र है. भारत में रहने वाले लोग चाहे वह मुसलमान हों, ईसाई हों या कोई अन्य धर्म मानते हों, उनके पूर्वज हिंदू ही हैं और यही परम सत्य है. सभी लोग जितना जल्दी हो सके इस सच्चाई को स्वीकार कर लें.

बाबा रामदेव ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि आगे आने वाले कुछ समय में हम पूरे विश्व के 500 करोड़ लोगों को योग, आध्यात्म और सनातन के मूल्यों से जोड़ेगें और यह सुनिश्चित करेगें कि अधिक से अधिक लोग सनातन धर्म को समझे और उसे अपनाएं. यही सनातन धर्म की विजय यात्रा होगी.

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले बाबा रामदेव

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि हमने आतंकवादियों को उनके घर में 100 से 200 किलोमीटर अंदर घुसकर मारा है. पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना का पराक्रम है. यह देश की एकता, अखंडता का प्रतीक है और यह नए भारत की सेना है. भारत अपनी सीमाओं और अपने देश की रक्षा करना जानता है. उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकवाद की मदद कर रहे हैं अब उनकी खैर नहीं.

महाभारत की धरती पर मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारी के लिए स्वामी रामदेव कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में योग साधकों को योगाभ्यास करवाया. बाबा रामदेव ने कहा कि इस बार इंटरनेशनल योग दिवस पर कुरुक्षेत्र से एक नए युग की शुरुआत होगी. महाभारत के समय इसी धरती से श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था. आज उसी धरती से अब योग धर्म का शंखनाद होगा. इस योग दिवस पर एक लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र और पूरे हरियाणा से 10 लाख की भागीदारी होगी.

कार्यक्रम में सीएम सैनी होंगे शामिल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं. कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी के साथ BJP के कई नेता भाग लेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे और योग को लेकर देशवासियों को अपना संदेश देंगे. ब्रह्मसरोवर के तट पर लगभग 1 लाख से अधिक लोगों को एक साथ योग कराने का टारगेट रखा गया है.

बाबा रामदेव ने बताए योग करने के फायदे

बाबा रामदेव ने बताया कि योग से लोगों के जीवन शैली अच्छी बन रही है. योग से कई भयंकर बीमारियों का इलाज भी हो रहा है. योग हमारी कई रोगों से रक्षा करता है. योग हमें मानव धर्म से राष्ट्र धर्म की ओर जोड़ता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित न्यायपालिका, कार्यपालिका और गांव-गांव से न जाने कितने लोग योग को अपना रहे हैं और बीमारियों को मात दे रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.