Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

तनाव के बीच नागरिक विमानों को ढाल बना रहा है पाकिस्तान, इंडियन आर्मी का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा पाकिस्तान ने भारतीय एयरस्पेस का कई बार उल्लंघन किया. इसका मकसद भारत के रक्षा प्रणाली की जानकारी और सूफिया सूचना इकट्ठा करना था. सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान ने पश्चिमी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. पाक सेना ने LoC पर भी भारी गोलाबारी की.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत के हमले से बचने के लिए पाकिस्तान अपने सिविलियन प्लेन का ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है. मगर भारतीय वायुसेना ने संयम दिखाया. कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तानी कार्रवाई में भारत के कई जवान हताहत हुए. भारत के जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी नुकसान पहुंचा है.

सोफिया ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर वाले हथियारों से गोलीबारी भी की. अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों का घुसपैठ की कोशिश की. मगर भारत ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.