Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

मैं खुद संभालूं व्यवस्था… SP पर क्यों भड़के मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, VIDEO वायरल

0

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण फसलें चौपट हो चुकी हैं, तो कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचा है. इसी का निरीक्षण करने सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव रतलाम जिले के सैलाना पहुंचे थे. यहां उन्होंने आंबा और करिया गांव में फसलों का निरीक्षण किया. किसानों से बातचीत के दौरान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम जिले के एसपी अमित कुमार को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं.

मुख्यमंत्री के फटकार लगाने की वजह कैमरामैन और ग्रामीण उनके सामने खड़े होना बताया जा रहा है. उनके खड़े होने की वजह से सीएम खेत को दूर तक नहीं देख पा रहे थे. इस बात पर सीएम ने नाराजगी जताई. उन्होंने मौके पर मौजूद एसपी अमित कुमार को फटकार लगाते हुए कहा- मतलब क्या रह गया एसपी साहब? या फिर मैं ही कर लूं, आपसे नहीं बन रहा तो छोड़ो, जितना बोला है उसे हटाओ.

मुख्यमंत्री के साथ आए अधिकारियों ने कहा कि फसल सर्वेक्षण किया जा रहा है. सर्वे पूरा होने के बाद मुआवजा वितरित किया जाएगा.

मैं खुद संभालूं यहां व्यवस्था- सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव करिया गांव में पहुंचे हुए थे. जहां वे हाल ही में हुई बारिश से प्रभावित खड़ी फसलों का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान भारी भीड़ उनके चारों ओर जमा हो गई. भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं में कमी से नाराज़ होकर, यादव अचानक रुक गए और पूछा, “एसपी कहां हैं? और उन्होंने कहा कि क्या अब मुझे खुद व्यवस्था संभालनी होगी?”

कुछ ही देर बाद, एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और बार-बार सिर हिलाते हुए कहा, “हां, सर, नहीं, मैं करूंगा सर” इसी दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अब इस मामले पर बहस भी शुरू हो चुकी है. लोगों का कहना है कि इस तरह की सार्वजनिक फटकार अधिकारियों का मनोबल गिराती है और यह निजी तौर पर किया जाना चाहिए था.

जीतू पटवारी ने उठाए सीएम मोहन पद सवाल

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने यादव की इस शैली की आलोचना की है. एक्स पर एक पोस्ट में, पटवारी ने लिखा मुख्यमंत्री जी, आप फोटो, रील्स, वीडियो, मीडिया, हेडलाइंस के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं! हो सकता है आपको यह सही/जरूरी लगता है! लेकिन, मुझे लगता है किसान की मदद के लिए सर्वे, खाद, बीज, बीमा, मुआवजा, सही समय पर निर्णय और सरकारी खजाना जरूरी है! कृपया ध्यान दें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.