Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

ठेके पर पहुंचकर मांगी फ्री शराब, सेल्समैन ने किया मना तो उठा ले गए बदमाश

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में शराब दुकान के सेल्समैन से मुफ्त शराब मांगने के विवाद में 6 बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। सुहाव दुहाव गांव के बदमाशों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन नीलेश राय को लाठियों से पीटा और जीप में डालकर ले गए। यह घटना शनिवार रात करीब 11 : 15 बजे की है। पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सहयोगी कर्मचारी की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की। करीब 4 घंटे बाद रात 3 बजे सेल्समैन घायल अवस्था में सुहाव दुहाव गांव के पास मिला। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी के अनुसार, आरोपियों में धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद यादव और पूरन की पहचान हुई है। अन्य तीन की पहचान की जा रही है। सेल्समैन को अंदरूनी चोटें आई हैं। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.