Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

खंडवा में भीषण सड़क हादसा, कैंपर वाहन और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत दो घायल

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा के पास शनिवार रात करीब 8 बजे कैंपर वाहन और बाइक की आमने – सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक 15 वर्षीय किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवक घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना बांगरदा और चिकटीखाल के बीच की है। जब तीनों बांगरदा में बाजार करने आये थे। और बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।

 इस बीच पुनासा तरफ से आ रहे कैंपर वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 15 वर्षीय मयंक उर्फ (छोटू) पिता रणजीत मौर्य ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं रोहित उम्र 20 वर्ष पिता भोलाजी और गोलू उम्र 17 वर्ष पिता रामपाल घायल हो गए।

तीनों ग्राम चिकटीखाल के निवासी हैं। घायलों को मुंदी सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस के मुताबिक कैंपर वाहन किसी शासकीय विभाग में अटैच है। फिलहाल मुंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.