Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

जनसुराज की पहली लिस्ट में दिग्गजों के रिश्तेदार: कर्पूरी ठाकुर की पोती से लेकर RCP सिंह की बेटी तक, DGP-डॉक्टर भी शामिल

0

बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर की पोती और आरसीपी सिंह की बेटी इनमें सबसे अहम हैं. कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉक्टर जागृति ठाकुर को मोरवा सीट से जनसुराज ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

डॉ. जागृति कर्पूरी के बड़े बेटे डॉ. वीरेंद्र ठाकुर की बेटी है और वह डॉक्टर हैं. जागृति ठाकुर जनसुराज में पहले से सक्रिय रहीं हैं. कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे उनकी पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को नालंदा के आस्थावा से टिकट दिया गया है. आरसीपी सिंह जनसुराज के नेता हैं.

DG-डॉक्टर-प्रोफेसर से किन्नर तक को टिकट

जनसुराज की पहली लिस्ट में जाने-माने अधिवक्ता वाईवी गिरी को मांझी से टिकट मिला है. गोपालगंज के भोरे से प्रीति किन्नर को टिकट दिया है. किसी किन्नर को किसी भी बड़ी पार्टी ने कभी टिकट देने की जहमत नहीं उठाई. कयास लगाए जा रहे थे कि प्रशांत किशोर खुद करगहर से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन करगहर सीट से भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है.

इस बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से पवन सिंह, खेसारी लाल, अक्षरा सिंह में चुनाव लड़ने की होड़ लगी है. प्रशांत किशोर हमेशा कहते रहे हैं कि पढ़े लिखे योग्य उम्मीदवार अगर चुनाव लड़ेंगे और विधायक बनेंगे तो बदलाव आएगा. ऐसे में PK ने अपनी 51 की पहली सूची में ही कई प्रोफेसर और डॉक्टर को टिकट दिया है. जैसे प्रो. केसी सिन्हा को पटना के कुम्हरार से मैदान में उतारा है.

प्रसिद्ध गणितज्ञ केसी सिन्हा कई विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं. सत्तर से ज्यादा किताबें उन्होंने लिखी है. उनकी गणित की किताबें पिछले 30 साल से अधिक समय से बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाती रही हैं.

वाई बी गिरी – मांझी

वाई बी गिरी पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. BPSC अभ्यर्थियों का मामला भी उन्होंने कोर्ट में लड़ा था और भी कई चर्चित मुकदमा वो लड़ चुके हैं.

आरके मिश्रा- दरभंगा

बिहार पुलिस के पूर्व डीजी (होमगार्ड) हैं. शुरू से ही आरके मिश्रा जन सुराज पार्टी से जुड़े हुए हैं. वह कई अधिकारियों को भी पार्टी में लेकर आए हैं.

डॉ. बी बी प्रसाद- ढाका

डॉ. बी बी प्रसाद पेशे से डॉक्टर हैं. मोतिहारी में अपना क्लिनिक चलाते हैं. उनकी पत्नी भी डॉक्टर है. अति पिछड़ी जाति से आते हैं. जनसुराज में पहले सक्रिय हैं.

ए के दास- मुजफ्फरपुर

ए. के दास मुजफ्फरपुर शहर के चर्चित और बेहतरीन डॉक्टरों में गिने जाते हैं. ए.के. दास कायस्थ जाति से आते हैं. बीते कुछ महीनों से राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल थे.

डॉ.अजीत कुमार- इमामगंज

पटना से लेकर गया तक चर्चित और प्रख्यात चिकित्सक.

आरा से डॉक्टर विजय गुप्ता

गोपालगंज से डॉक्टर शशि शेखर सिन्हा

चुनाव में प्रत्याशियों को वर्ग के अनुसार मौका दिया जा रहा है. इसमें 7 सुरक्षित, 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा और बाकी सामान्य वर्ग की घोषणा हुई है. 7 अल्पसंख्यकों को टिकट दिया गया है. 11 अक्टूबर से जनसुराज का चुनाव अभियान शुरू होगा, जिसकी शुरुआत प्रशांत किशोर राघोपुर से करेंगे. तेजस्वी यादव राघोपुर के विधायक हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.