Logo
ब्रेकिंग
Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ...
Header Ad

शर्मनाक: 10 रुपये किलो टमाटर नहीं दिए तो डॉक्टरों ने सब्जी वाले को बेरहमी से पीटा, वर्दी पर लगा दाग

0

उत्तर प्रदेश के इटावा के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के डॉक्टरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां टमाटर 10 रुपये किलो में न देने पर कुछ डॉक्टरों ने एक सब्जी विक्रेता की बेरहमी से पिटाई कर दिया. इस दौरान यह पूरा घटनाक्रम पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामला सैफई थाना क्षेत्र के अमरसीपुर मोड़ की है. पीड़ित सब्जी विक्रेता नेम सिंह (28) पुत्र महेश चंद्र निवासी बाहरपुर, थाना अजीतमल जनपद औरैया का रहने वाला है. वह अपने बहनोई प्रमोद कुमार के साथ सैफई में रहकर अमरसीपुर रोड पर सब्जी की दुकान चलाता है.

बुधवार रात करीब आठ बजे विश्वविद्यालय के करीब दो दर्जन सीनियर और जूनियर डॉक्टर सब्जी खरीदने पहुंचे. उन्होंने टमाटर का रेट पूछा तो दुकानदार ने 40 रुपये किलो बताया. इस पर डॉक्टरों ने एक किलो टमाटर लिया और 10 रुपये फेंककर चल दिए. दुकानदार ने विरोध किया तो बात बढ़ गई और डॉक्टरों ने उस पर हमला कर दिया.

डॉक्टरों ने दुकानदार पर किया हमला

देखते ही देखते कई डॉक्टरों ने दुकानदार को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान डॉक्टरों ने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया. स्थिति बिगड़ने पर दुकानदार जान बचाने के लिए पास की किराना दुकान में घुस गया, लेकिन डॉक्टर वहां भी पहुंच गए और अंदर घुसकर उसकी पिटाई करते रहे.

इस दौरान एक डॉक्टर ने उसका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया. मारपीट के दौरान दुकानदार के मुंह से खून निकल आया और शरीर पर कई जगह चोटें आईं. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टर वहां से भाग निकले.

पीड़ित ने क्या कहा?

घायल नेम सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. सीसीटीवी फुटेज में न्यूरो सर्जरी विभाग के एक प्रोफेसर सहित कई डॉक्टर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पीड़ित नेम सिंह ने बताया कि वह पिछले 15 साल से सैफई में सब्जी बेच रहा है और अब तक कभी किसी से विवाद नहीं हुआ. बुधवार की रात कुछ डॉक्टर आए. उन्होंने जबरन टमाटर के 10 रुपये फेंके और चले गए.

जब उसने मना किया तो उन्होंने फोन कर कई लोगों को बुला लिया. इसके बाद 100 से ज्यादा लोग वहां पहुंच गए और सबने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. पीड़ित ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे थाने या अस्पताल जाने तक नहीं दिया. वह सरकार और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित ने सैफई थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मामले में आरोपियों की पहचान की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टरों द्वारा इस तरह का व्यवहार पहले भी हो चुका है, लेकिन यह पहली बार है जब पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.