Logo
ब्रेकिंग
टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड...
Header Ad

‘टॉर्चर से थक चुकी हूं, गिल्ट फील कर रही, राजा से मैं…’, जेठ ने बताया, सोनम रघुवंशी ने किसे भेजा था ये मैसेज

राजा रघुवंशी केस में हर पल नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जहां एक तरफ पत्नी सोनम पति राजा ही हत्या का सारा ठीकरा अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह पर थोप रही है. वहीं, राज कुशवाह सारे केस में सोनम को ही मास्टरमाइंड बता रहा है. फिलहाल, राजा की हत्या के सभी आरोपी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं. इस बीच सोनम की एक चैट सामने आई है. इस चैट के बारे में खुद राजा के भाई विपिन ने बताया.

विपिन रघुवंशी की मानें तो- 13 मई से राजा की हत्या की साजिश शुरू हो गई थी. सोनम और राज के बीच चैटिंग हुई. रात 3 बजे की चैटिंग में लिखा है मैं टॉर्चर से थक चुकी हूं. या मैं मर जाऊंगी या तुम उसे मार दो. मैं राजा से संबंध नहीं बना सकती. गिल्टी फील हो रही हैइसे मार डालो. राज ने कहा, करता हूं.

फिर प्लान के मुताबिक, सोनम हनीमून के नाम पर जबरन राजा को पहले असम फिर शिलॉन्ग ले गई. सोनम ने फिर सुपारी किलर्स के साथ मिलकर राजा की हत्या करके उसे खाई में फेंक दिया.

राज की बुआ के घर पर रुकी सोनम

राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर आई. 25 और 26 मई को राज के साथ लसूड़िया थाने से पहले किराए से रुकी. बाद में राज ने 30 हजार में टैक्सी बुक कर गाजीपुर भेज दिया. तब सोनम ने दो फोन खरीदे. राज की बुआ का घर गाजीपुर के पास है. सोनम कुछ दिन बुआ के घर रुकी. राज और उसके साथी पकड़ाए गए तो सोनम भी गाजीपुर पहुंची. फिर भाई को फोन किया. भाई गोविंद ने फिर पुलिस को सूचना दी और सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्राइम सीन रीक्रिएट की तैयारी

पुलिस पूछताछ में सोनम ने कबूला- हां, मैंने अन्य लोगों की मदद से राजा की हत्या कराई. हत्या के लिए राजा और सोनम के शिलॉन्ग पहुंचने से पहले ही आरोपी पहुंच गए थे. वहां रैकी के बाद वारदात की साजिश रची. सोनम से संपर्क कर उसके कहे अनुसार वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है. मेघालय पुलिस पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने की तैयारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.