Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

सोनम से ये 25 सवाल पूछेगी SIT, फिर पूरी तरह सुलझ जाएगा राजा रघुवंशी हत्याकांड, होगा दूध का दूध और पानी का पानी

मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. कत्ल का आरोप राजा की पत्नी सोनम और चार अन्य पर लगा है. सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. हत्या की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी को माना जा रहा है. मेघायल पुलिस ने उसे यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया. फिर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई. सोनम 8 दिन की पुलिस रिमांड पर है. फिलहाल मेघालय पुलिस की SIT ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है.

पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस हत्याकांड की परत दर परत उजागर करने में जुटी है. SIT जो 25 सवाल सोनम से पूछेगी वो कुछ इस प्रकार हैं…

1- आपने और राजा ने मेघालय में हनीमून की प्लानिंग कब बनाई?

2-वापसी के टिकट क्यों नहीं बुक किए गए? क्या ये भी प्लानिंग का हिस्सा था?

3- क्या आप शादी से पहले राज कुशवाह को जानती थीं? उनके साथ लगातार संपर्क के पुलिस के पास सबूत हैं.

4- एन्क्रिप्टेड ऐप चैट से पता चला है कि आप हनीमून के दौरान राज कुशवाहा के संपर्क में थीं. आप दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही थी?

5- अपने अपनी लाइव लोकेशन आरोपियों के साथ क्यों शेयर की थी?

6- आपको 23 मई को मावलखियात में राजा और तीन हिंदी भाषी लोगों के साथ देखा गया था. आप हमें उनके बारे में क्या बता सकती हैं?

7- स्थानीय गाइड अल्बर्ट पड़े का कहना है कि आपने 22 मई को उनकी सेवा लेने से इनकार कर दिया और फिर अगले दिन भी गाइड को अपने साथ चलने से मना कर दिया. ऐसा आपने क्यों किया?

8- अल्बर्ट ने आपके साथ मौजूद तीन लोगों की पहचान उन्हीं लोगों के रूप में की जिनके नाम राज रघुवंशी हत्याकांड में आए हैं. क्या उन्हें आपने या राज कुशवाहा ने हायर किया था?

9- राजा रघुवंशी की हत्या करने के लिए हत्यारों से किसने संपर्क किया?

10- राजा रघुवंशी की हत्या के लिए हत्यारों को कितने पैसे दिए गए और ये पैसे किसने दिए और पैसे कैश में दिए गए या फोन ऑनलाइन ट्रांजिक्शन की गई?

11- आपने और राज कुशवाह ने राजा रघुवंशी की हत्या करने के लिए मेघालय को ही क्यों चुना? क्या मेघालय के अलावा भी किसी और जगह जाने की प्लानिंग की थी?

12- राजा रघुवंशी हत्याकांड में को अंजाम देने के लिए राज कुशवाहा आपके साथ मेघालय क्यों नहीं आया?

13- राजा रघुवंशी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आप 7 दिन कहां कहां गई और आपकी पुलिस से छिपने में किस किस ने मदद की?

14- राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए आपका क्या प्लान था?

15- पुलिस को राजा की स्मार्टवॉच और फोन मिला, जिसमें लोकेशन उन लोगों से मेल खाती थी. फिर भी आपके गहने को किसी ने हाथ तक नहीं लगाए और राजा का तकरीबन 10 लाख रुपये का सोना गायब था. इसके बारे में बताईए.

16- आपने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए हथियार कहां से खरीदा और कितने में खरीदा?

17- राजा की मां का दावा है कि राज रघुवंशी मेघालय नहीं जाना चाहता था. राजा सिर्फ आपके कहने पर ही मेघालय जाने के लिए तैयार हुआ. क्या आपने उसे मेघालय चलने के लिए मजबूर किया था?

18- शादी के वीडियो में देखा गया कि आप शादी की रस्मों के दौरान खुश नहीं दिख रहे थीं. क्या आप राज रघुवंशी से शादी नहीं करना चाहती थी?

19- अगर आप राजा रघुवंशी से शादी नहीं करना चाहती थी तो आपने इस शादी के लिए अपने घरवालों से मना क्यों नहीं किया?

20- क्या आपने राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी?

21- आपने राजा की लाश को धक्का दिया, इतनी नफरत क्यों थी अपने पति से?

22- आप शिलांग से गुवाहाटी कैसे गईं? क्या टैक्सी से या सेल्फ ड्राइव कर?

23- आप उस विवादित इलाके तक कैसे पहुंचीं, जहा हत्याकांड हुआ? क्या आपने रेकी की या किलर्स ने रेकी की या गूगल पर सर्च किया तुमने इस इलाके के बारे में?

24- तीन फोन कहां ठिकाने लगाए और क्यों?

25- इंदौर में कितने दिन रुकीं? फिर कहां-कहां गईं गाजीपुर पहुचने के पहले?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.