Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

18 साल छोटे लड़के से शादी करना चाहती थी 2 बच्चों की मां, 1 साल तक किया इतना परेशान… तंग आकर नाबालिग ने सिखाया ऐसा सबक

प्यार पर किसी का बस नहीं होता. ये तो आउट ऑफ कंट्रोल होता है. कभी भी कहीं भी और किसी से भी इश्क हो सकता है. इसमें न ही चेहरा और न ही उम्र देखी जाती है. लेकिन कुछ लोग एक तरफा प्यार में इस कदर पागल हो जाते हैं कि सामने वाला इंसान भी उनसे तंग आ जाता है. ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के रतलाम से. यहां दो बच्चों की तलाकशुदा मां को नाबालिग लड़के से प्यार हो गया. उसने एक साल तक लड़के को इतना परेशान किया कि तंग आकर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी.

मामला हाट की चौकी थाना क्षेत्र का है. आरोपी महिला तलाकशुदा है. उसकी 14 साल की एक बेटी और 9 साल का एक बेटा है. महिला पर आरोप है कि उसने 17 साल के लड़के को एक साल तक टॉर्चर दिया. उससे न सिर्फ यौन शोषण किया. बल्कि, नाबालिग पर दबाव बनाती रही कि मुझसे शादी कर लो. नहीं तो झूठे केस में फंसा दूंगी.

10वीं क्लास का छात्र है पीड़ित

हाट की चौकी प्रभारी मुकेश सस्तिया ने बताया- पीड़ित नाबालिग अपने पिता के साथ थाने पहुंचा था. पिता ने बताया- मेरा बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है. एक तलाकशुदा महिला मेरे बेटे का एक साल से शोषण कर रही थी. शिकायत का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि महिला पहले भी दो बार शादी कर चुकी है और फिलहाल तलाकशुदा है. पीड़ित के पिता के अनुसार आरोपी महिला पिछले एक साल से उनके बेटे को बार-बार अपने घर पर बुलाकर डराते-धमकाते हुए शादी करने का दबाव बना रही थी.

जेल भेज दिया गया महिला को

पुलिस अधिकारी ने बताया- प्राप्त शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई. फिर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.