Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

ज्योतिरादित्य सिंधिया की ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से दूरी पर भाजपा में टेंशन

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ग्वालियर के विकास के लिए सीमाएं लांघने का आग्रह के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि अब इस आंतरिक टकराव में सिंधिया खेमे से ऊर्जा मंत्री ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि इस आग्रह के बाद तोमर ने चुप्पी साध ली है। केंद्रीय मंत्री और सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच शुरू हुई तकरार वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंच गई है।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को नगर प्रवास के दौरान जिले वरिष्ठ नेताओं से भी इस संबंध में जानकारी ली है और वरिष्ठ नेतृत्व इस मसले पर अब गंभीर नजर आ रहा है।

अपडेट लेने के साथ आवश्यक निर्देश देते थे

सांसद भारत सिंह कुशवाह के उनके संसदीय क्षेत्र दखलंदाजी पर पार्टी में आतंरिक रूप से आपत्ति दर्ज कराने के बाद से सिंधिया जिले के सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर रहे हैं, लेकिन विकास कार्यों से दूरी बना ली है। इससे पहले एलिवेटड रोड सहित संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर अधिकारियों की बैठक लेकर अपडेट लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते थे।

सामने आई थी अनबन

जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम से केंद्रीय मंत्री और सांसद के बीच अनबन सामने आई थी। जीवाजी विश्वविद्यालय प्रांगण में उप-राष्ट्रपति महाराजा जीवाजी राव सिंधिया के प्रतिमा अनावरण समारोह से सिंधिया और सांसद के बीच चल रही अनबन सामने आई थी। इस कार्यक्रम में सांसद को आमंत्रित नहीं किया गया था।

कुशवाह ने अन्य शासकीय कार्यक्रमों में सहभागिता की थी। इसी आंतरिक द्वंद के कारण ग्वालियर व्यापार मेला का न उद्घाटन हो पाया और न ही समापन हुआ। इस टकराव जिले के अधिकारी अजीबो-गरीब द्वंद फंसे हुए हैं।

सिंधिया से कांग्रेस से आग्रह विकास के लिए आगे आए

कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने सिंधिया को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि विकास कार्यों से दूरी से अंचल का विकास अवरूद्ध होगा और आपकी खामोशी से क्षेत्र को नुकसान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.