Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का हुआ एक्सीडेंट, कैसा है बॉलीवुड एक्ट्रेस का हाल?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और करोड़ों दिलों की जान ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में हादसे का शिकार होने से बच गईं. मुंबई में दोपहर के वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. ऐश्वर्या राय बच्चन के जुहू स्थित निवास के पास एक BEST बस उनकी कार से टकरा गई. हालांकि ये एक्सीडेंट ज्यादा बड़ा नहीं था और टक्कर बस मामुली ही थी. इसके अलावा सूत्रों के हवाले से ये भी सामने आया है कि जिस वक्त ऐश्वर्या की कार का एक्सीडेंट हुआ उस दौरान वे कार में मौजूद नहीं थीं. एक्ट्रेस के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित थे लेकिन फिलहाल वे एकदम सेफ हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन की 1.5 करोड़ रुपए की महंगी कार सिल्वर टोयोटा वेलफेयर को मुंबई के जुहू स्थित सड़क पर बेस्ट नाम की एक बड़ी बस ने टक्कर मार ली. राहत की बात तो ये थी कि ये टक्कर बहुत हल्की थी और एक्ट्रेस की कार को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन खबर आने के बाद से ही फैंस एक्ट्रेस को लेकर चिंतित थे और इस बारे में भी जानकारी नहीं आई थी कि कार के अंदर कौन-कौन था. मगर अब सूत्रों के हवाले से ये सामने आया है कि ऐश्वर्या की जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है उसके अंदर ना तो ऐश्वर्या थीं ना तो बच्चन परिवार का कोई सदस्य था. इस घटना में कोई बड़ी क्षति या चोट की सूचना नहीं है. उनकी कार की एक्सीडेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फैंस कर रहे हैं रिएक्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन की कार के एक्सीडेंट की खबर से उनके फैंस भी चिंतित हो गए थे. हालांकि एक्ट्रेस सेफ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है. ऐश्वर्या की कार के एक्सीडेंट का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसपर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- किसी को कुछ हुआ तो नहीं ना. एक दूसरे शख्स ने लिखा- इस बस से तो कई लोगों का एक्सीटेंड होता है लेकिन कोई एक्शन नहीं लेता. इसके अलावा फैंस एक्ट्रेस के लिए दुआ मांगते भी नजर आए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.