Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

अगर 1 रुपया भी बढ़ता है पेट्रोल का दाम, ऐसे पड़ता है माइलेज और जेब पर असर

देश में लंबे समय से पेट्रोल की कीमत लगभग स्टेबल हैं. दिल्ली में पेट्रोल का दाम अभी 94.77 (करीब 95) रुपये प्रति लीटर है. हाल में सरकार ने जब पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये तक बढ़ाई, तो लगा कि एक बार फिर पेट्रोल के दाम बढ़ने वाले हैं. लेकिन कंपनियों ने इस बढ़ी लागत को बीयर किया और प्राइस पहले जैसे बने रहे. कभी आपने सोचा कि पेट्रोल की कीमत में सिर्फ एक रुपये का इजाफा आप पर कैसे असर डाल सकता है?

पेट्रोल की कीमत में एक रुपये के इजाफे से आपकी जेब और किसी गाड़ी के माइलेज पर पड़ने वाले असर को समझने का ये पूरा गणित है. इसे हम देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार Maruti Wagon R के उदाहरण से समझने की कोशिश करेंगे.

मारुति वैगन आर का माइलेज

मारुति वैगन आर में आपको 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. ये ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में 25.19 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. जबकि इसके पेट्रोल टैंक की कैपेसिटी 32 लीटर की है. हालांकि इसा एक ऑप्शन आपको 1.2 लीटर इंजन के साथ भी मिलता है. ऑटोमेटिक वर्जन में ये 24.43 किमी प्रति लीटर का क्लेम माइलेज देती है. फिर भी हम इस कार और माइलेज के कैलकुलेशन को 25.19 किमी प्रति लीटर से ही समझेंगे.

पेट्रोल की महंगाई और माइलेज का गणित

मान लीजिए पेट्रोल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर है, तब आपको 32 लीटर का टैंक फुल करवाने के लिए 3,040 रुपये खर्च करने होंगे. इतने रुपये में 25.19 किमी प्रति लीटर के माइलेज से आप टोटल दूरी 806.08 किमी की तय करेंगे. इस तरह आपका एक किमी गाड़ी चलाने का खर्च 3.77 रुपये का आया.

अब मान लेते हैं पेट्रोल की कीमत सिर्फ 1 रुपये बढ़ी और 96 रुपये हो गई. अब टैंक फुल कराने के लिए आपको 3,072 रुपये भरने पड़ेंगे. ऐसे में 806.08 किमी की दूरी तय करने पर अब आपकी एक किली गाड़ी चलाने का खर्च 3.81 रुपये हो गया.

इसका मतलब ये हुआ कि अब आपको उसी दूरी को तय करने के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे, या इसे दूसरी तरह से देखें तो आपकी कार की फ्यूल एफिशिएंसी कम हो गई है. अगर पेट्रोल के दाम में यही बढ़ोतरी 2 या 3 रुपये होगी, तब इसका खर्च काफी बदल जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.