Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

दुनिया भर के यहूदियों के लिए आज सबसे बड़ा खतरा, इजराइल ने जारी की चेतावनी

इजराइल ने दुनिया भर में अपने नागरिकों को आज के लिए चेतावनी जारी की है. आज का दिन पूरी दुनिया में रहने वाले यहूदियों और इजराइली समर्थकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इजराइल के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कुछ निर्देश जारी किये हैं. ये निर्देश आज दुनिया भर के कई देशों हो रहे हैं इजराइल विरोधी प्रदर्शन को देखते हुए किए गए हैं.

फिलिस्तीन के समर्थन में आज पूरी दुनिया में डे ऑफ रेज नाम से प्रदर्शन हो रहे हैं. इजराइली सरकार को इन प्रदर्शनों के दौरान यहूदियों को टारगेट किये जाने की है आशंका है, डर है कि लोन टेररिस्ट इजराइलियों पर अटैक कर सकते हैं. सरकार ने इमरजेंसी में तुरंत लोकल सिक्योरिटी एजेंसियों से संपर्क करने की सलाह दी है.

इजराइली और यहूदी पहचान न दिखाए

इजराइल सरकार ने यहूदियों से कहा है कि वह सार्वजनिक स्थलों पर इजराइली और यहूदी पहचान दिखाने से बचें और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें और संदिग्ध हरकत होते ही सतर्क हो जायें. साथ ही कहा गया है कि इजराइली एंबेसी और लोकल इमरजेंसी के नंबर अपने पास रखे.

गाजा में मानवीय संकट के विरोध में प्रदर्शन

दुनिया भर के कई देश और संगठन इजराइल के गाजा पर हमलों की निंदा कर चुके हैं. साथ ही लगातार इजराइल से सीजफायर करने और आम नागरिकों पर बम न गिराने की अपील कर रहे हैं. गाजा में फिर से हमले शुरू होने के बाद मानवीय संकट गहरा गया है, जिसके विरोध में फिलिस्तीन समर्थकों ने डे ऑफ रेज नाम से प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.

प्रो-फिलिस्तीन समर्थकों में यहूदियों पर हमले

पिछले एक साल में कई प्रदर्शनों में देखा गया है कि यहूदियों पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है. पिछले साल अमेरिकी युनिवर्सिटीज में हुए प्रदर्शनों के दौरान इजराइली छात्रों ने डर का सामना किया था. इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जब फिलिस्तीन और इजराइली समर्थकों में भिड़ंत हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.