
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां बदमाशों ने एक पिता और दो पुत्रों की हथौड़े से कूटकर हत्या कर दी है. आरोपी ने यह वारदात ठीक उसी अंदाज में की है, जैसे वेब सीरिज पाताल लोक में हथौड़ा त्यागी करता है. घटना जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा बाईपास स्थित एक वेल्डिंग वर्कशॉप की है. सोमवार की सुबह तीनों शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
अभी तक वारदात की वजह और आरोपी की जानकारी नहीं मिल पायी है. फिलहाल पुलिस इस घटना की वजह पुरानी रंजिश मानकर चल रही है. जानकारी के मुताबिक जफराबाद थाना क्षेत्र में नेवादा बाईपास के पास मोहम्मदपुर कांध गांव में रहने वाले लालजी (50) की वेल्डिंग वर्कशॉप है. रविवार की रात वह वर्कशॉप में काम निपटाने के बाद अपने दो बेटों यादवीर (32) और गुड्डू (25) के साथ वर्कशॉप में ही रूक गए थे. यहीं पर खाना खाए और सो गए. इसी दौरान रात में किसी समय बदमाश आया और वर्कशॉप में ही पड़े हथौड़े से तीनों का सिर कूटकर हत्या कर दी. सोमवार की सुबह तीनों का शव लहूलुहान हालात में मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.