Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

जिंदा युवक का Death Certificate बनवाकर कर दिया कांड, होश उड़ा देगी खबर

0

फिरोजपुर : 70 हजार रुपए का नॉन रिफंडेबल कर्ज दिलवाने का झांसा देकर एक युवक के उसकी मां से दस्तावेज लेकर और फिर उसको मरा हुआ दिखाकर उसका बीमा क्लेम लेने का एक मामला सामने आया है जिसने युवक के मरे होने का सर्टिफिकेट देने वाले अस्पताल और डॉक्टर तथा डेथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले पंजाब के स्वास्थ्य विभाग पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का मानना है कि डेथ सर्टिफिकेट में अगर कोई छोटी सी शुद्धी करवानी हो तो उसके लिए लोग फाइलें उठाकर दफ्तरों के चक्कर काट काट कर थक जाते हैं मगर उनका काम नहीं होता तो जिंदा एक जिंदा युवक का डेथ सर्टिफिकेट कैसे बन गया।

फिरोजपुर के गांव नवां पुरबा में रहते एक विशाल नाम के युवक ने बताया कि वह गांव कोट करोड़ कलां में रहता था और करीब चार-पांच साल पहले उनका परिवार फिरोजपुर कैंट के नजदीक गांव नवां पुरबा में आ गया था। विशाल के अनुसार उसकी माता को गांव में रहते किसी व्यक्ति ने 70 हजार रुपए का कर्ज दिलवाने का झांसा दिया और उसको उसे कहा कि यह 70 हजार रुपए वापस नहीं करने पड़ेंगे तो उसकी मां ने लालच में आकर मांगने पर उस व्यक्ति को विशाल के सारे कागजात व प्रूफ दे दिए और उसके बाद उसकी मां यह सब भूल गई। विशाल ने बताया कि उसके भाई को कुछ दिन पहले गांव कोट करोड़ कलां से पंचायत के किसी व्यक्ति का फोन आया जिसने उसके भाई से पूछा कि क्या विशाल मर गया है तो जब उसके भाई ने कहा कि नहीं वह तो बिल्कुल ठीक है तो उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी डेथ की जानकारी लेने के लिए किसी बीमा कंपनी का स्टाफ आया था। विशाल ने बताया कि इस बात का पता चलने पर उसने पूरी पैरवी की और जब कागजात निकलवाए तो पता चला उसकी मौत का षड्यंत्र रचने वाले गिरोह ने पहले कागजों में उसका संजना नाम की लड़की के साथ विवाह करवाया गया और फिर एक कंपनी से उसका बीमा करवाया गया।

फिर उसको मरा हुआ दिखाकर उसका अस्पताल से डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया और इस सर्टिफिकेट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से उसका सरकारी डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया जिसमें उसकी अस्थियां नानकसर में जल प्रवाह करने का सर्टिफिकेट लगा हुआ है और बाकायदा कागजों में उसकी पत्नी बनी लड़की संजना ने स्व घोषणा पत्र भी दिया हुआ है और क्लेम लेने की फाइल भर कर बीमा कंपनी को दी हुई है । विशाल ने बताया कि उसे जो कागजात मिले हैं उसके अनुसार संजना ने बीमा कंपनी को बताया की उसके पति विशाल को अचानक हार्ट की प्रॉब्लम हो गई थी जिसे ड्रोली भाई ले जाया गया और चोटियां कलां के अस्पताल में लेजाते रास्ते में ही मौत हो गई । विशाल ने बताया कि वह मोबाइल फोन का सिम कार्ड या कुछ भी और लेने के लिए जाता है तो उसे यही जवाब मिलता है कि विशाल तो मर चुका है तुम कौन हो। विशाल ने बताया कि उसने एस.एस.पी. फिरोजपुर को लिखती शिकायत देकर यह मांग की है कि उसके सर्टिफिकेट का दुरुपयोग करने वाले, संजना नाम की लड़की के साथ कागजों में उसकी शादी करवाने वाले , उसका डेथ सर्टिफिकेट और अस्थियां जल प्रवाह का सर्टिफिकेट तथा स्वास्थ्य से डेथ सर्टिफिकेट बनवाने वाली गिरोह का पर्दाफाश किया जाए और उसका डेथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले अस्पताल और डॉक्टर तथा डेथ सर्टिफिकेट बनाकर देने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया जाए। दूसरी ओर संपर्क करने पर एस.एस.पी. फिरोजपुर सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि अभी अभी उन्हें विशाल नाम के शिकायतकर्ता की और से लिखती शिकायत दी गई है जिसकी जांच और कार्रवाई करने के लिए उनके द्वारा एक टीम का गठन किया गया है और यह टीम जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की सारी सच्चाई लोगों के सामने लाने के साथ-साथ इस षड्यंत्र में जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी । जानकारी देता हुआ और उसके बनवाए गए डेथ सर्टिफिकेट तथा अस्थियां जल प्रवाह करने के सर्टिफिकेट दिखाता हुआ शिकायतकर्ता युवक विशाल। (कुमार)

Leave A Reply

Your email address will not be published.