Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

शादी से लौटते समय हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले कोलारस थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, मृतक का नाम मनीष है। मृतक युवक म्याना का रहने वाला बताया जा रहा है और गुना जिले के टोल प्लाजा पर एंबुलेंस ड्राइवर के रूप में काम करता था। यह घटना चनैनी – भटाऊआ मार्ग की है, मनीष अपने परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था और गुना वापस जा रहा था।

मनीष अकेला बाइक से निकला था, इस हादसे में घायल मनीष को तत्काल कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोलारस पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.