Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

जालौन: 4 साल के बच्चे को सिगरेट पिलाने पर FIR, डॉक्टर साहब छुट्टी लेकर गायब

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार साल के बच्चे को सिगरेट पिलाने के मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई हुई है. डॉक्टर सुरेश चंद्रा के खिलाफ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश के बाद FIR दर्ज की गई है. इसकी जानकारी जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने दी.

जालौन के कुठौंद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 4 साल के मासूम बच्चे को सिगरेट का कश दिलाने वाले डॉक्टर सुरेश चंद्रा के खिलाफ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश के बाद कार्रवाई हुई है. इसकी जानकारी खुद जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने दी. उन्होंने कहा कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कई अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है. वहीं डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है. हालांकि ये बताया गया कि ये मामला करीब 8 माह पुराना है जिसमेंं जांच चल रही है.

चार साल के मासूम को पिलाई सिगरेट

उन्होंने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डॉक्टर सुरेश चंद्रा एक 4 साल के मासूम बच्चे को सिगरेट की कश दिला रहे थे. इस मामले में मासूम बच्चे के परिजनों ने सीएमओ से शिकायत की थी, जिस पर सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा द्वारा विभागीय जांच कराई गई. जांच में मामला सही पाया गया जिसके बाद सीएमओ के आदेश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी निरीक्षक ने कुठौंद थाने में इस मामले में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया.

घटना के बाद से डॉक्टर फरार

वहीं मासूम बच्चों के साथ अमानवीय हरकत करने वाले डॉक्टर सुरेश चन्द्रा छुट्टी लेकर गायब हो गए. वहीं जिस बच्चे के साथ यह घटना घटित हुई है. उनके भी परिजन बच्चे को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नहीं मिले. वहीं सीएमओ ने बताया कि मामला 8 माह पुराना है, जिसमें उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.