Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

स्कूल ऑफ एमिनेंस की नील ने मारी बाजी,Jalandhar में हासिल किया दूसरा स्थान

जालंधर: स्कूल ऑफ एमिनेंस” की मेरिट सूची में मकसूदां की होनहार छात्रा नील कुमारी सुपुत्री श्री कृष्ण प्रसाद ने दसवीं की परीक्षा में 97.5% अंक प्राप्त कर पंजाब में  16वां रैंक  जबकि जालंधर में दूसरा स्थान पर रही है।

सरकारी स्कूल और स्कूल ऑफ एमिनेंस की ओर से आयोजित इस मेरिट सूची में गणित और विज्ञान विषयों में 100/100 अंक हासिल किए है। स्कूल प्रबंधन, विशेष रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पूरी, शिक्षिका श्रीमती रंजू, फीजिकल एजुकेशन इंचार्ज रेग विंदर भाटिया और समस्त स्टाफ ने नील को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया।

नील कुमारी को विद्यालय की ओर से सम्मान चिन्ह और 5100/- रुपए की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्तमान में नील ने ग्यारहवीं में मेडिकल स्ट्रीम में  स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला ले लिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और वे आने वाले समय में क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगी — ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.