Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

जंगल में लगी भीषण आग, दूर तक दिखीं आग की लपटें, लोगों में भगदड़

शाहपुरकंडी/पठानकोट:  गांव डडवां स्थित जंगल में  अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने पूरे इलाके को चपेट में ले लिया। जंगल में सूखी घास और लकड़ी की भरमार होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बाल्टियों और पाइपों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग की लपटें आग बेकाबू हो गईं। आग के पास जाना भी जोखिम भरा था, जिससे लोग दूर से ही पानी डालने का प्रयास करते रहे। गांव के सरपंच के पति जोगिन्द्र पाल ने तुरंत पठानकोट फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन वहां से जवाब मिला कि उनके पास केवल एक फायर गाड़ी है, उन्हें जुगियाल फायर स्टेशन में संपर्क करने के लिए कहा गया, लेकिन वहां से भी निराशाजनक जवाब मिला “हमारे पास ड्राइवर उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने विभाग व प्रशासन की इस लापरवाही पर नाराजग़ी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जंगल में आग विकराल रूप ले चुकी है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सहायता नहीं मिल रही। अगर आग फैलते हुए गांव के घरों तक पहुंच जाती है और जान-माल का नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। वहीं खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.