Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

NIA ने घेरा पंजाब, 15 जगहों पर की छापेमारी

पंजाब में 15 जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार भारत में आंतरिक आतंकियों के ठिकानों की जांच की जा रही है। NIA ने पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर, कपूरथला जिलों में संदिग्ध 15 जगहों पर रेड की है।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान टीम ने मोबाइल, डिजिटल डिवाइस, आपत्तिजनक सामग्री व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। बताया जा रहा है प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी समूह की गतिविधियों पर और शिकंजा कसते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल दिसंबर में गुरदासपुर जिले में एक पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में पंजाब में 15 जगहों पर छापे मारे।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में की गई तलाशी के दौरान मोबाइल/डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों सहित विभिन्न प्रकार की आपराधिक सामग्रियां भी जब्त की गई हैं। आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा का प्रमुख सहयोगी पाकिस्तान स्थित बी.के.आई. हैप्पी पचिया को हाल ही में पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों पर कई ग्रेनेड हमलों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार पाया गया है।

गुरदासपुर जिले के घनिया बांगर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले से संबंधित मामले में NIA जांच में सामने आया कि हमला के मामले का आरोपी शमशेर व अन्य साथियों के साथ मिलकर हैप्पी पासिया के निर्देश पर काम कर रहा था। NIA  की जांच के अनुसार, विभिन्न देशों में स्थित बीकेआई के गुर्गे भारत में अपने सहयोगियों की भर्ती, प्रशिक्षण, वित्त पोषण, हथियार और विस्फोटक उपलब्ध कराने की आपराधिक साजिश में लगे हुए थे। ये गतिविधियां उसके सहयोगियों और परिचितों द्वारा संचालित की जा रही थीं, जो विदेश में, विशेषकर पाकिस्तान में बैठे थे। विदेश में नामित आतंकवादियों और आकाओं की साजिश का उद्देश्य भारतीय धरती पर आतंकवादी वारदातों को अंजाम देना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.