Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

जालंधर में हुए ग्रेनेड हमले को लेकर AAP ने भाजपा पर साधा निशाना, कही दो टूक

 आप के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने जालंधर में हुए ग्रेनेड हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री मान ने कल भी कहा कि जब से युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम चलाई है, नशे को लेकर जिस तरीके से कमर तोड़ी है उसकी ज्यादा तकलीफ पाकिस्तान को हुई है, उससे पाकिस्तान बौखला गया है। उसका ताजा सबूत जालंधर के रसूलपुर में ग्रेनेड हमला हुआ है उसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने ली है। शहजाद भट्टी वह शख्स है जिसकी लॉरेंस बिश्नोई के साथ पिछले दिनों वीडियो बहुत वायरल हुई है। यह पाकिस्तान का गैंगस्टर है।

पाकिस्तान को तकलीफ है कि पंजाब में नशा क्यों खत्म हो रहा है। लेकिन उनका सबसे बड़ा सवाल भाजपा पर है। भाजपा ने जिस तरीके के साथ लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात की साबरमती जेल पर दामाद बना कर रखा है। लॉरेंस बिश्नोई के तार शहजाद भट्टी के साथ सरेआम देखे जा रहे हैं कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए पंजाब में इस तरह के हमले करवा रही है। इसका जवाब भाजपा का देना चाहिए।

आप प्रवक्ता मलविंदर कंग ने कहा कि एक बात स्पष्ट कर देता हूं कि पंजाब सरकार की जो मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध है इसे जड़ से खत्म करना है। यह पंजाब सरकार का पंजाब के लोगों से वादा है। उन्होंने कहा कि जितने मर्जी गैंगस्टर्स ले आएं जितने मर्जी शहजाद भट्टी लेकिन पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस आपके पंजाब में नशे के दरिया चलाने के मंसूबे चाहे पाकिस्तान हो या भाजपा हो पूरे नहीं होने देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.