Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

पत्नी के अवैध संबंधों का पता चला तो बैंक मैनेजर पति ने… कार्रवाई कर रही पुलिस

बरनाला/महलकलां: पत्नी के कथित अवैध संबंधों का पता चलने पर एक बैंक मैनेजर पति द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक 2 बच्चों का पिता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना महलकलां की एस.एच.ओ. किरणजीत कौर ने बताया कि महलकलां से संबंधित एक 37 वर्षीय बैंक मैनेजर तरुण कुमार ने बीती रात कोई जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में शोक और हैरानी का माहौल है।

जांच अधिकारी गुरसिमरनजीत सिंह ने इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भाई अनिल कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी महलकलां के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अनिल कुमार ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि उनके भाई तरुण कुमार ने अपनी पत्नी काजल रानी और उसके कथित प्रेमी सुखचैन सिंह उर्फ प्रीत पुत्र जगरूप सिंह निवासी महलकलां के अवैध संबंधों के कारण यह घातक कदम उठाया है।

पुलिस ने इन बयानों के आधार पर एफ.आई.आर. नंबर 41 दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक तरुण कुमार अपने पीछे 2 मासूम बच्चे छोड़ गया है, जिनकी उम्र लगभग 11-12 साल है। इस दुखद घटना ने न केवल परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है, बल्कि इन बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.