Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

चिल्लाई बच्ची, बचाने दौड़े लोग… आंखों के सामने से उठा ले गया हैवान…स्कूल के बाहर से मासूम का अपहरण

मध्य प्रदेश के उमरिया से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक बच्ची का स्कूल से बाहर निकलते हीबाइक सवार ने अपहरण कर लिया है. इस खबर से पूरे स्कूल परिसर में सन्नाटा पसर गया है और बच्चों में डर का माहौल है. पीड़ित बच्ची के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

मामला उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र का है. यहां दिनदहाड़े एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची को अज्ञात बाइक सवार ने स्कूल के गेट से जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैला गई है. इस खबर के बाद पुलिस हरकत में आई और जिलेभर में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं और नजदीकी थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है.

पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी

उमरिया एसडीओपी डॉ नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत टीम बनाकर संभावित स्थानों और रास्तों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को भी सतर्क कर दिया गया है, जिससे अपराधी जिले की सीमा पार न कर सकें. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है ताकि आरोपी के बारे में कोई सुराग मिल सके.

जोर-जोर से चिल्ला रही थी बच्ची

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा. बच्ची को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.जानकारी के अनुसार, वारदात शाम लगभग 4:30 बजे की है. जब पीड़ित बच्ची अपने प्राथमिक विद्यालय से घर लौटने के लिए बाहर निकली तभी एक अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचा और बच्ची को जबरन बाइक पर बैठाने लगा. बच्ची ने विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इस दौरान स्कूल के पास मौजूद बच्ची के दादा ने यह देखा और दौड़कर बचाने की कोशिश की. उन्होंने शोर भी मचाया जिससे आसपास के लोग भी मौके पर बच्ची को बचाने के लिए पहुंचे. लेकिन तब तक आरोपी बच्ची को लेकर तेज़ी से भाग निकला.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.