Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

गाजियाबाद: नाबालिग से टीचर ने दो साल तक किया हैवानियत, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया; ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक प्राइवेट स्कूल के टीचर ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दो साल तक हवस का शिकार बनाया. वहीं छात्रा के पिता ने रेप करने और उसे प्रेगनेंट करने की शिकायत पुलिस से की है. छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. उसकी दो बेटियां मोहननगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं. वहीं बड़ी बेटी दसवीं की छात्रा है. उन्होंने कहा कि बेटी के स्कूल में पिछले तीन-चार साल से अभय सिंह नाम का टीचर कार्यरत है. उन्होंने आरोप लगाया कि पढ़ाने के बहाने टीचर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है. इतना ही नहीं आरोपी टीचर छात्रा को धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा.

जान से मारने की दी थी धमकी

टीचर की हरकतें बढ़ने पर बेटी ने प्रिंसिपल से शिकायत करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद बेटी डर गई और चुप रही. वहीं बेटी के डर का टीचर ने फायदा उठाकर उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म किया. जिससे बेटी प्रेगनेंट हो गई. वहीं बेटी के गर्भवती होने पर आरोपी टीचर उसे अस्पताल ले गया और अबॉर्शन करा दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

वहीं जब ये सब छात्रा के पिता को पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की है. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं पीड़ित परिवार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.