Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, यहां चेक करें पूरा टाइम टेबल

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी आधिकारिक डेटशीट के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 11 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक किया जाएगा. वहीं एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 7 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा. आइए जानते हैं एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का शेड्यूल क्या है.

जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी को हिंदी पेपर से साथ शुरू होगी. इसके बाद 13 फरवरी को उर्दू और 17 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी. 2 मार्च को सामाजिक विज्ञान पेपर के साथ एग्जाम समाप्त होगा. वहीं 12वीं की परीक्षा 7 मार्च से हिंदी पेपर से साथ शुरू होगी और फिर उर्दू, अंग्रेज़ी और संस्कृत जैसी भाषाओं के साथ-साथ मराठी, गुजराती, पंजाबी और सिंधी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षाएं होंगी.

MP Board Exam 2026 Time: क्या है एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का समय?

बोर्ड की ओर से जारी निर्देशानुसार छात्रों को सुबह 8 बजे तक अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंंचना होगा. परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में बैठना होगा और उत्तर पुस्तिकाए और प्रश्न पत्र सुबह 8:50 से 8:55 बजे के बीच वितरित किए जाएंगे.

MP Board Exam 2026: कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा 2026 नियमित छात्रों के लिए उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएगी, जबकि स्वयंपाठी छात्र निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देंगे. प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित हैं. छात्र इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूल में संपर्क कर सकते हैं. बोर्ड ने यह भी संकेत दिया है कि यदि आवश्यक हो तो प्रायोगिक परीक्षाएं छुट्टियों में भी आयोजित की जा सकती हैं.

MP Board Exam 2026 Admit Card: कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड?

मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को उनके संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड मिलेगा. बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा का आयोजन बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.