Logo
ब्रेकिंग
IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार धनबाद कोलियरी रिश्वतकांड: 1993 के ₹300 घूस मामले में हाईकोर्ट ने माना मानवीय आधार, जेल में बिताई अवध... MPSC पेपर लीक में फिल्मी ट्विस्ट: गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैं... चीनी की महंगाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अजीबोगरीब तर्क; बोले- '40 पार वाले खाना छोड़ दें, बढ़नी... दिल्ली के तिलक नगर में सनसनी: घर में घुसकर 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या, जिम ट्रेनर... नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही: 162 शव बरामद, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लोग लापता;... Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि...
Header Ad

जिस प्यार के लिए कराया लिंग परिवर्तन, उसी ने किन्नर के लिए छोड़ दिया साथ; लड़का से लड़की बने सन्नी की दर्द भरी दास्तां

बिहार के बेगूसराय में एक लड़का एक लड़के के प्यार में इतना दीवाना हो गया कि वो अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया. इसके बाद अपने प्रेमी से शादी कर ली, लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत दुखद हुआ. लड़की आज न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकर खाती फिर रही है. प्रेमी पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका का शारारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के बाद उसे छोड़ दिया.

अब आरोपी दूसरे किन्नर को अपना दिल दे बैठा. वह अपनी प्रेमिका (जो पत्नी बन चुकी है) को जान मारने की धमकी दे रहा है, जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस से की है. पूरा मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है. साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की सन्नी उर्फ मरिया यादव एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उसकी दोस्ती साल 2017 में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूबरही गावं रहने वाले पीयूष यादव से हुई.

साल 2021 में की कोर्ट मैरिज

धीरे-धीरे यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को ही पता नहीं चला. दोस्ती के प्यार में बदलते ही दोनों एक दूसरे के बिना अधूरा महसूस करने लगे. चूंकि दोनों लड़का थे, इसलिए पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते को सामाजिक मान्यता नहीं मिल पाती. इसलिए पीयूष यादव के कहने पर साल 2019 में सन्नी उर्फ मरिया यादव ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया. फिर दोनों साथ रहने लगे और 2021 में गोरखपुर में कोर्ट मैरिज शादी कर ली.

लड़के का सारा खर्च उठाती

सन्नी का आरोप है कि इस बीच वह लड़के का सारा खर्च उठाती और ढेर सारे उपहार के साथ पीयूष की आर्थिक मदद भी करती थी. इस बात की जानकारी सन्नी और पीयूष यादव के परिवार के लोगों को भी थी. यह सिलसिला साल 2024 के नवम्बर महीने तक चला. इस बीच पीयूष यादव के कहने पर सन्नी ने अपने खर्चे पर पीयूष को कलकत्ता भेजा.

इसके बाद पीयूष वहां ड्राइविंग का काम करने लगा. इस बीच उसकी मुलाकात सुमन नामक किन्नर से हुई. फिर पीयूष यादव सन्नी को छोड़कर किन्नर सुमन के प्यार में पड़ गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.