Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है, युवक का शव घर के बाथरूम में लटका हुआ मिला है। पिता का आरोप है की गर्लफ्रेंड युवक को लगातार परेशान करती थी और महंगे गिफ्ट मांगती थी जिससे युवक परेशान हो चुका था, यह घटना आनंद नगर की है।

बाथरूम में फंदे से लटकता मिला शव

युवक का नाम राज मीणा है। 18 वर्षीय युवक इंडस्ट्रियल फर्नीचर फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है, जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

भाई की मौत के बाद बहन ने किया हंगामा

भाई की मौत के बाद बहन ने गर्लफ्रेंड के घर पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया है। उसने लड़की को ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

गर्लफ्रेंड मांगती थी महंगे गिफ्ट

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे का एक लड़की से अफेयर था। उसने यह बात घर में भी बता रखी थी। लड़की दूसरी समाज से थी। हमें शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। इसे समझाते थे कि सही उम्र हो जाने पर शादी करा देंगे। उसकी भाभी से सभी बातें शेयर करता था। सुसाइड से एक दिन पहले बेटे ने भाभी को बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई गिफ्ट लड़की को दे चुका था। लड़की उसे प्रताड़ित करने लगी थी। इसी बात से परेशान होकर लड़के ने सुसाइड किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.