Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

गर्म हवाओं के बीच 43 डिग्री पर पहुंचा पारा, इस दिन मिल सकती है लोगों को राहत

चंडीगढ़ : अब हर दिन लगातार बढ़ते शहर के तापमान से झुलसाती गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं। पिछले 3 रोज से बढ़ रहा पारा अब लगभग 42 डिग्री को छू रहा है। शनिवार को दोपहर में तापमान 41.1 डिग्री तक गया तो एयरपोर्ट पर तापमान 42 डिग्री से थोड़ा ही कम 41.8 डिग्री तक जा पहुंचा।

इसका असर ये हुआ कि शनिवार को दोपहर 11 बजे के बाद ही शाम ढलने तक गर्म हवाएं चलती रहीं। एयरपोर्ट पर रात में भी न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री था तो सैक्टर 39 की आब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। आने वाले 3 दिनों तक भी शहर में तापमान 42 डिग्री तक रहने के आसार हैं लेकिन 30 अप्रैल से 2 जून तक मौसम में आने वाले बदलाव के बाद तापमान में आने वाली गिरावट से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पंजाब के 6 जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। वहीं बठिंडा में तापमान सबसे अधिक 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

पश्चिमी गर्म हवाओं ने बढ़ी दी गर्मी 

इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी से राहत के बाद पिछले कुछ दिनों से तेजी से तापमान बढ़ा है। इसकी वजह ये है कि पाकिस्तान से होकर राजस्थान और पंजाब होकर आने वाली गर्मी हवाओं से तापमान बढ़ा है। यहीं वजह है कि पंजाब के सरहदी इलाकों में पारा 43 डिग्री को पार कर चुका है।

ये हवाएं शहर में आने के बाद हवा से नमी की मात्रा को बिलकुल खत्म कर चुकी है। पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद शहर की हवा में घुली नमी इन सूखी गर्म हवाओं से पूरी तरह कम होने से मौसम गर्म है। इस वजह से शनिवार को दिन भर गर्म चलती रहीं। आने वाले 4 दिनों तक ये गर्म हवाएं चलती रहने से गर्म हवाओं के थपेड़े सहने होंगे।

हल्की बारिश भी हो सकती है 

मौसम विभाग के अपडेट को मानें तो 30 अप्रैल से शहर का मौसम एक बार फिर बदलेगा। 30 अप्रैल से 2 मई तक शहर में बादल छाए रहेंगे। मौसम में होने वाले इस बदलाव के बीच 30 से 40 किलोमीटर तक तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना के साथ तेज आंधी आने का अनुमान है। इन तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश भी हो सकती है। इनदिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। तापमान 40 डिग्री से कम आएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.