Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

खजुराहो नृत्य महोत्सव में MP ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक शास्त्रीय नृत्य करने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज

छतरपुर  : मध्यप्रदेश में 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे से अधिक समय तक नृत्य कर सबसे लंबे समय तक शास्त्रीय नृत्य करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नृत्य की शुरुआत बुधवार अपराह्न दो बजकर 34 मिनट पर हुई, जो बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजकर 43 मिनट पर समाप्त हुआ। नृत्य 24 घंटे, नौ मिनट और 26 सेकंड तक बिना रुके जारी रही।

उन्होंने बताया कि प्रस्तुति को विश्व रिकॉर्ड घोषित करने के बाद गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिसी की प्रस्तुतियां दी गईं।

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने सभी कलाकारों को बधाई दी और कहा कि शिल्प और नृत्य कला के अद्भुत संगम की भूमि खजुराहो में विश्व रिकॉर्ड बना है। मंदिरों की छांव में जीवंत हुए कला संस्कृति के सबसे बड़े समारोह खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 नर्तकों के दल की 18 समूहों में भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी एवं ओडिसी शास्त्रीय नृत्यों की लगातार 24 घंटे से अधिक तक चली अनूठी प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध करते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी उपस्थिति दर्ज की है, इसकी गूंज न केवल खजुराहो, बल्कि भारतीय संस्कृति की भी दिव्य अभिव्यक्ति है, जिसके लिए सभी नृत्य कलाकारों को बधाई देता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.