Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

खंडवा में नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के सिंगोट में होली के दिन भाम नदी में डूबे आशीष यादव का शव तीसरे दिन रविवार सुबह मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आपको बता दें कि पिछले दो दिन से मृतक की तलाश नदी में की जा रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था और शनिवार शाम को गुस्साए लोगों ने खंडवा-डेढ़तलाई मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था।

दर्जनों लोग सड़क पर लेट गए और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे लंबा जाम लग गया था। एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया साथ ही रविवार तक का समय भी मांगा उसके बाद ग्रामीण माने। रविवार युवक की बॉडी फूलकर पानी के ऊपर आ गई जिसकी सूचना पीपलोद पुलिस को दी गई।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंची कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.