Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

राजस्थान – एमपी सीमा पर जंगल में लगी भीषण आग, किसानों की फसलों को खतरा

जावद। मध्य प्रदेश के जावद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाट के राजस्थान सीमा के जंगल में भीषण रुप से आग लगी हुई है, कई घंटों से लगातार आग दहक रही है और धीरे – धीरे जंगल में फैल रही है, आग राजस्थान के अंतर्गत आने वाले बेगू वन परिक्षेत्र में लगी हुई है। इसलिए क्षेत्रीय वन विभाग आग नहीं बुझा पा रहा है, आग ने विकराल रुप ले लिया है और राजस्थान के वन विभाग के द्वारा लापरवाही की जा रही है, आग को नियंत्रण करने राजस्थान वन परिक्षेत्र का कोई अधिकारी या कर्मचारी  काफी देर तक नहीं पहुंचा था।

 हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है की आग किस कारण से लगी है। इन दिनों इलाके मे भीषण गर्मी पड़ने लगी है और गर्मी से जंगल में पेड़ पौधे भी सूखने लगे हैं। चारों तरफ सूखी घांस होने से जंगल मे एक दम किसी भी कारण से आग लग जाती है, हर वर्ष इस तरह की घटनाएं यहां देखने को मिलती है, गत वर्ष भी जाट क्षेत्र के जंगल में आग लगी थी। जिस पर बड़ी मुश्किल से फायर बिग्रेड के और वन विभाग के कर्मचारियों ने काबू पाया था। एक तो इलाका पूरी तरह जंगली है, यहां गांव में आग पर काबू पाने के लिये कोई संसाधन तक उपलब्ध नहीं है, जब भी आगजनी की घटना होती है तो जाट से 20 किलोमीटर दूर से अग्निशामक दल की गाड़ी आती है और बड़ी जद्दोजहद से आग को नियंत्रण किया जाता है।

इस तरह हर वर्ष आग लगने से जंगल को भारी नुकसान पहुंच रहा है, ना जाने कितने जंगली जानवरों सहित पक्षियों की भी जान इस आग मे चली जाती है, ऊपर से पेड़ पौधे भी नष्ट होते है, मगर आग पर तुरंत काबू करने के लिये संसाधन समय पर उपलब्ध नहीं होते हैं, इधर किसानों का भी इन दिनों फसल काटने का समय चल रहा है ऐसे में किसानो को भी अपनी उपज इस आग में जलने की चिंता सताती है, क्योंकि इलाके के अधिकतर खेत जंगल की सीमा पर स्थित हैं, इसलिए आग पर समय रहते काबू नहीं किया जाता है तो किसानो की मेहनत से उगाई फसलों पर भी आग का खतरा मंडराता रहता है।

जावद वनपरिक्षेत्र अधिकारी विपुल करोरिया का कहना है कि आग फिलहाल राजस्थान सीमा के जंगल में है। अगर आग मध्यप्रदेश की सीमा की तरफ बढ़ेगी तो हमारी टीम को लगाया गया है, नजर बनी हुई है हमारी सीमा में आग फैली तो तत्काल नियंत्रण किया जाएगा। हमने आग से निपटने की सारी तैयारी कर ली है हमारे अधिकारी और कर्मचारी मध्यप्रदेश की जंगल सीमा पर आग की स्थिति पर नजर रख रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.