Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

रायसेन के सुल्तानगंज में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना  सुल्तानगंज में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।और एक अन्य घायल हो गया। यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक बेगमगंज की तरफ से सुल्तानगंज आ रही थी। तभी सुल्तानगंज के पास घाट पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सुल्तानगंज पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जिला सागर की तहसील खुरई के गांव तेवरी निवासी दिलीप अहिरवार के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अभिराज पिता संतोष अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों युवक खुरई के तेवरी निवासी थे और मेंहदी गांव जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां दिलीप अहिरवार को डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। अभिराज का इलाज अभी भी चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुल्तानगंज के थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने बताया कि शव का मर्ग कायम कर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.