Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

कर्नाटक: वर्षिता मर्डर केस में कातिल कैसे पकड़ा गया? आरोपी को स्टेज 3 का कैंसर है; पूछताछ में कबूला जुर्म

0

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में नेशनल हाईवे 48 के पास मिली 19 वर्षीय लड़की वर्षिता की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है. मामले में पुलिस ने चेतन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही थी. इस दौरान पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा, जिसमें 14 अगस्त को वर्षिता और चेतन सड़क पर चलते हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे.

इसमें फुटेज में दिख रहा है कि चेतन आगे चल रहा था और वर्षिता उसके पीछे. वे दोनों एक पेट्रोल पंप पर दो पहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचे हैं. इस दौरान यह दृश्य वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाता है. कहा जा रहा कि वर्षिता चेतन की पूर्व नियोजित योजना का शिकार हुई है. आरोपी चेतन को स्टेज 3 का कैंसर है.

क्या है मामला?

चित्रदुर्ग में नेशनल हाईवे 48 के पास मिली 19 वर्षीय लड़की का शव हाईवे के पास जलती हुई हालत में मिला था. शव की पहचान वर्षिता के रूप में हुई. उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही थी. वर्षिता हिरियूर के कोवरहट्टी गांव की रहने वाली थी और चित्रदुर्ग के एक सरकारी डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी.

वर्षिता अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास में रह रही थी. 14 अगस्त को उसने वार्डन से घर जाने की छुट्टी ली और हॉस्टल से बाहर निकली. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. इसके बाद अगले दिन उसका शव हाईवे के पास बरामद किया गया था.

आरोपी ने कबूला गुनाह

इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को छानबीन के दौरान कई अहम सबूत मिले. इन सबूतों कि मदद से पुलिस नें चेतन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में चेतन ने बताया कि वह वर्षिता से संपर्क में था, लेकिन जब उसे पता चला कि वह किसी और के साथ रिश्ते में है, तो उसने गुस्से में उसे गोनूर ले जाकर पीटा. इस दौरान जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पीड़ित के परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच को तेज कर दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.