Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

पार्लर जाने का नहीं है समय तो घर पर करें मैनीक्योर और पेडीक्योर, जानें आसान तरीका

अट्रैक्टिव दिखने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े और मेकअप के अलावा भी बहुत सी चीजें जरूरी है. इसमें चेहरे के साथ ही हाथ और पैरों की स्किन की केयर करना जरूरी है. सुंदर, साफ और स्वस्थ हाथ-पैर ना सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता हैं. इसके लिए कई लोग मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाते हैं. लेकिन कुछ लोगों के लिए अपने बिजी लाइफस्टाइल में से खुद के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है.

अगर आप मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाने के लिए पार्लर नहीं जा पा रही हैं, तो घर पर ही आसान तरीके से इसे कर सकती हैं. घर पर ही थोड़ी सी मेहनत और सही तकनीक से आप सैलून जैसे नतीजे पा सकते हैं. जिससे आपको हाथ और पैर साफ नजर आएंगे.

हाथों के लिए करें मैनीक्योर

नेल पॉलिश को हटा दें और हाथों को धो लें. इसके बाद एक बड़ी कटोरी में गुनगुना पानी लें. अब इसमें थोड़ा शैंपू और चुटकी पर नमक मिलाएं. अपने हाथों को इसमें 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें. इससे हाथों को सॉफ्ट बनाने के साथ ही उनपर जमी गंदगी को हटाने में मदद मिलेगी. इसके बाद हाथों पर स्क्रब लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. आप चाहें तो घर पर मौजूद चीजों से भी स्क्रब बना सकते हैं. इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलेगी. इसे साफ करने के बाद नासूनों को सही आकार दें और नेक फाइल से उन्हें स्मूथ करें. अपने हाथों पर कोई अच्छा लोशन या क्रीम लगाकर 5 से10 मिनट तक मसाज करें. इसके बाद अब आप चाहें तो अपनी पसंदीदा नेल पॉलिश लगा नाखूनों पर लगा सकते हैं.

पेडीक्योर के लिए अपनाएं ये तरीका

घर पर पेडीक्योर करने के लिए एक बड़े टब में गुनगुना पानी के साथ शैंपू, नमक और एंटीसेप्टिक लिक्विड की कुछ बूंदें मिलाकर 5 से 10 मिनट तक रखें और इसमें पैरों में भिगोएं. कुछ देर बाद पैरों को इस पानी से निकाले. इसके बाद प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से एड़ियों और पैरों की स्किन को साफ करें. जिससे डेड स्किन सेल्क को हटाया जा सके, फिर इसके बाद टॉवल से इसे साफ कर लें. अब पैरों के नाखूनों को काटें और फाइल करें. नाखूनों को साफ और गोल आकार दें, ताकि वह टूटें नहीं. इसके बाद पानी से पैर साफ करें. अब पैरों पर कोई अच्छी से फूट क्रीम या फिर नारियल तेल लगाकर उंगलियों के बीज और एड़ियों पर अच्छी तरह से मसाज करें. इससे पैरों के साथ ही शरीर को भी आराम मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.