Logo
ब्रेकिंग
बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह
Header Ad

कंप्यूटर सेंटर में छिपा रखा था हिडन कैमरा, बनाता था लड़कियों के अश्लील वीडियो; मुस्लिम टीचर असलम अरेस्ट

मध्य प्रदेश के मुरैना से एक हैरान करना वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक हिंदू नाम का इस्तेमाल करके छात्राओं को फंसाता था. वहीं उसके साथी ने उसकी हरकतों को खुलासा कर दिया. आरोपी असलम ने कंप्यूटर सेंटर में हिडन कैमरा लगाकर छात्राओं के अश्लील वीडिया बनाता था. पुलिस ने जांच में कई वीडियो बरामद किए हैं. पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह का सदस्य तो नहीं है.

दरअसल, मुरैना जिले में अभि इंसानियत नाम से एक कंप्यूटर सेंटर चल रहा था. इस कंप्यूटर सेंटर में असलम नाम का एक शिक्षक जो अपना नाम अभि चौहान और अभि राजपूत बताता था. जानकारी के मुताबिक ये सेंटर पिछले दो साल से चल रहा था. आरोपी असलम ने कंप्यूटर सेंटर में हिडन कैमरा लगा रखा था. इन कैमरों की निगरानी से आरोपी छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाता था. पुलिस ने आरोपी के पास से छात्राओं के कई अश्लील वीडियो बरामद किए हैं.

साथी ने असलम की खोली पोल

वहीं पुलिस इस मामले की जानकारी तब हुई आरोपी के दोस्त प्रदीप शर्मा ने असलम की हरकतों के बारे में बताया. प्रदीप शर्मा भी उसी कंप्यूटर सेंटर में काम करता था, जिसमें असलम शिक्षक था. प्रदीप शर्मा ने बताया कि उसने छात्राओं से सुना था कि असलम लड़कियों के साथ गलत हरकतें करता था. वहीं हिडन कैमरे की मेमोरी कार्ड की फुटेज देखने पर प्रदीप हैरान रह गया. असलम में 1 मई से के बाद की रिकॉर्डिंग हटा दी थी.

हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस के हवाले किया

वहीं असलम की हरकत के बारे में जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने असलम खान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस को मौके से असलम खान का आधार मिला है. असलम भिंड के गोरमी का रहने वाला है. फीस जमा करने के लिए बारकोड से लिंक बैंक खाता भी असलम खाने के नाम से ही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.