Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को सरकार ने दी ये सलाह, नहीं मानी तो ‘गंवा देंगे सबकुछ’

ऑनलाइन शॉपिंग काफी सुविधाजनक है जिस वजह से दिनोंदिन लोगों के बीच घर बैठे ऑनलाइन सामान खरीदने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि ठगी करने वालों ने अब Online Shopping करने वालों को अपना टारगेट बनाना शुरू कर दिया है. आप लोगों को ठगने के लिए स्कैम करने वाले क्या-क्या जाल बिछाते हैं और किस तरह से आप इससे बच सकते हैं?

आज हम आपको इस बात की जानकारी देने वाले हैं. सरकार ने भी ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को कुछ जरूरी सलाह दी है जिसे अगर आप मान लेंगे तो आप खुद को ठगी करने वालों के जाल में फंसने से बचा सकते हैं.

सरकार की सलाह

सरकार की साइबर सिक्योरिटी के प्रति आम जनता को जागरूक करने की पहल है Cyber Dost (गृह मंत्रालय के अंर्तगत). साइबर दोस्त के आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि फर्जी साइट्स और फिशिंग डिलीवरी टेक्स्ट से जुड़े मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

सरकार ने सलाह दी है कि फेक साइट्स पर आंख बंद करके भरोसा न करें और केवल ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए ही शॉपिंग करें. इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई है, तस्वीर पर लिखा नजर आ रहा है कि आपके ‘कार्ट में पड़ा हर सामान सेफ नहीं है, आपका ऑर्डर होल्ड पर है. यहां क्लिक कर पेमेंट कंफर्म करें’. अगर आप सरकार की ये सलाह नहीं मानते हैं तो ठगी करने वाले आपको जाल में फंसकर अकाउंट तक खाली कर सकते हैं.

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को ठगी करने वाले ऑफर्स, कैशबैक, बंपर डिस्काउंट का लालच देकर जाल में फंसाते हैं. आप लोगों को फंसाने के लिए पूरा जाल बिछाया जाता है, किस तरह से ठगी करने वाले इस घटना को अंजाम देते हैं, आइए समझते हैं.

ठगी करने वाले ऐसे फंसाते हैं

  • फेक साइट: ऑरिजनल दिखने वाली साइट की हू-ब-हू साइट तैयार की जाती है जिससे आपको यकीन हो जाए कि आप ऑरिजनल साइट के जरिए शॉपिंग कर रहे हैं. जैसे ही आप ऑर्डर प्लेस करते हैं और पेमेंट करते हैं वैसे ही साइट गायब हो जाती है.
  • फिशिंग डिलीवरी टेक्स्ट: ठगी करने वाले आपको टेक्स्ट या ईमेल के जरिए बताते हैं कि आपका ऑर्डर होल्ड पर है और पेमेंट कंफर्मेशन की जरूरत है. मैसेज या ईमेल के जरिए लिंक भेजा जाता है, जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं आप एक फर्जी साइट पर पहुंच जाते हैं और जैसे ही आप पेमेंट के लिए कार्ड डिटेल डालते हैं आपका डेटा चोरी कर लिया जाता है.
  • फर्जी विज्ञापन: ठगी करने वाले सोशल मीडिया के जरिए लुभाने वाले ऑफर्स और डील्स से जुड़े विज्ञापन को शेयर करते हैं. विज्ञापन के साथ लिंक भी शेयर किया जाता है, जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं आप अन-वेरिफाइड साइट पर पहुंच जाते हैं और आपकी जानकारी चुराकर आपको वित्तीय नुकसान पहुंचाया जाता है.

बचने के लिए क्या करें?

  • आंख बंद करके अनजान नंबर और ईमेल के जरिए मिले लिंक पर क्लिक करने की गलती न करें.
  • ऑफर्स और डिस्काउंट के लालच में अनजान साइट के जरिए शॉपिंग न करें.
  • जिस साइट से शॉपिंग कर रहे हैं उस साइट का यूआरएल जरूर चेक करें, आपको गड़बड़ी जरूर मिलेगी (उदाहरण: amazon डॉट इन के बजाय आपको amaz0n डॉट इन नाम से भी यूआरएल मिल सकता है).

Cyber Crime Helpline Number

अगर आपको लगता है कि आपके साथ स्कैम हुआ है तो आप बिना देर किए तुरंत 1930 (नेशनल हेल्पलाइन नंबर) पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें या फिर cybercrime.gov.in पर जाकर भी शिकायत की जानकारी दे सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.