Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

एक बार फिर EOW की बड़ी कार्रवाई, इस जिले में की छापेमार कार्रवाई, जानें किस मामले में लिया गया एक्शन

सीधीः EOW Action in Sidhi मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की आठ सदस्यीय टीम ने देर रात छापा मारकर जिले में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई खरीदी केंद्रों में हुई अनियमितताओं को लेकर की गई है। दरअसल, सिहावल के बघोंर, अमिरती और बिठौली धान खरीदी केंद्रों में 3200 क्विंटल धान में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद EOW ने त्वरित कदम उठाया जांच टीम सिहावल के रेस्टहाउस में डेरा डालकर दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

EOW Action in Sidhi अनियमितता के इस मामले में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किए जाने की आशंका है, जिसमें धान के वजन, किसानों के पंजीयन और भुगतान संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। EOW की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य खरीदी केंद्रों में भी हलचल मची हुई है। स्थानीय लोगों और किसानों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि जांच में क्या खुलासे होते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, जांच जारी है और EOW की टीम हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.