Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

इंदौर में शराब कारोबारी ने की आत्महत्या, 5 पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, सदमें में परिजन

0

इंदौर: इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान भूपेंद्र रघुवंशी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूपेंद्र ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक तनाव से परेशान होकर यह कदम उठाया। पुलिस को घटनास्थल से पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने आत्महत्या के पीछे के कारणों का विस्तार से उल्लेख किया है। सुसाइड नोट में एक महिला सहित कई अन्य लोगों पर उसे लगातार परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। मृतक ने अपने नोट में यह भी लिखा है कि वह इन परिस्थितियों से तंग आ चुका था और अब और संघर्ष करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की सामग्री के आधार पर संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो प्रकरण दर्ज किया जाएगा। भूपेंद्र की आत्महत्या से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

परिजन का आरोप है कि मृतक को लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि असली कारणों और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके। यह घटना एक बार फिर इस ओर इशारा करती है कि मानसिक तनाव और ब्लैकमेलिंग जैसे मामले किसी की जिंदगी छीन सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.