Logo
ब्रेकिंग
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...
Seva Mitra
Header Ad

एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं करिश्मा कपूर

दिल्ली में आज यानी 19 जून को बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार होगा. संजय बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड रह चुके हैं. करिश्मा अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली पहुंचीं. और सिर्फ करिश्मा ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली के और भी सदस्य संजय कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे.

करीना कपूर और सैफ अली खान भी संजय के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था. वो हॉर्स पोले खेल रहे थे. जब वो घोड़े पर सवार थे, उस दौरान उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई, जिसने उनके हलक पर डंक मार दी. उसके बाद संजय कपूर को हार्ट अटैक आ गया और वो घोड़े से नीचे गिर गए. उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई.

 

उनका निधन UK में हुआ था. उनका शव भारत में लाने में देरी हुई, जिसके बाद आज दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम रखा गया. शव लाने में इसलिए देरी हुई, क्योंकि उनके पास अमेरिका की नागगिरकता थी, उनकी मौत इंग्लैंड में हुई और शव को इंडिया लाना था. इसलिए लीगल फॉर्मलेटी पूरी की गई, जिसमें देरी हुई है और उनका शव लाने में समय लग गया.

शादी के 13 साल बाद हुआ था संजय-करिश्मा का तलाक

संजय ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी. ये संजय की दूसरी शादी थी. उससे पहले उनकी शादी नंदिता महतानी से साल 196 में हुई थी. हालांकि, चार साल के बाद ही दोनों का तलाक हो गया था. उसके बाद संजय की जिंदगी में करिश्मा आईं. हालांकि,शादी के कुछ साल बाद ही दोनों की रिश्ते में दिक्कतें होने लगी. दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

शादी के 13 साल के बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. करिश्मा से तलाक के एक साल बाद साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश थे. हालांकि, अब संजय ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.