Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

इंदौर में पकड़ा गया शातिर चोर, पुलिस से बचने लगा लेता था हेयर विग और गाड़ी पर दूसरा नंबर

इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने कुख्यात आरोपित सिकलीगर जीत सिंह टांक को गिरफ्तार किया है। आरोपित कनाड़िया, अन्नपूर्णा क्षेत्र में चोरी की वारदातें करता था। पुलिस से बचने के लिए हेयर विग लगाकर हुलिया बदल लेता था। कार पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आता था। गिरोह में बेटा और दो अन्य सदस्य भी शामिल हैं। आरोपित को पकड़ने के लिए 50 जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े.

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक दो अगस्त को मानवता नगर निवासी संजय गोविंद माने ने चोरी की रिपोर्ट लिखवाई थी। 54 वर्षीय संजय पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) हैदराबाद में डीजीएम है। 18 जुलाई को ताला लगाकर हैदराबाद गए थे। एक अगस्त को लौटे तो ताला टूटा मिला। पूरा घर अस्त-व्यस्त भी था। लाकर से सोने के टाप्स, हीरे के जेवर, अंगूठी, सोने की चेन, नकदी, अमेरिकी डॉलर नहीं थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.